
भिलाई में जुआ सट्टे का अवैध कारोबार बेधड़क चल रहा है एसपी के निर्देशों का खुले आम उड़ाई जा रही है धज्जियां
थाना छावनी द्वारा इनके ऊपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है
भिलाई.. भिलाई में इस समय जुए सट्टे का खेल जोरों से चल रहा है दुर्ग पुलिस महादेव ऐप ऑनलाइन सट्टा पकड़ने में जुटी हुई है और ऑफलाइन स्तर पर ध्यान नहीं दे रही है छावनी थाना अन्तर्गत कसाई मोहल्ले में खुलेआम टेबल चलाकर सट्टा पट्टी लिखा जाता है इन को किसी भी प्रकार का पुलिस का डर भय नहीं है खुलेआम बेधड़क जोरों से सट्टा पट्टी ले रहे हैं सुबह 4:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे तक खुलेआम अवैध दारू की बिक्री की जाती है कसाई मोहल्ले के आशिफ लल्लू गोलु द्वारा अवैध रूप से द्वारा बेची जाती है । ऐसा नहीं है कि छावनी थाना पेट्रोलिंग टीम को नहीं पता पेट्रोलिंग को सब पता है फिर भी आंख मूंद के बैठे हैं कहीं ना कहीं इसमें पुलिस की संलिप्ता भी नजर आती है नंदनी रोड स्थित शीतला कंपलेक्स बीच बाजार में भी अवैध रूप से चखना सेंटर खोल कर खड़े होकर लोगो को दारू पिलाई जाती है यहां पर भी छावनी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होती
इसी प्रकार नंदिनी रोड स्थित देसी शराब भट्टी में पॉकेट मारी का खेल जोरों से चल रहा है यहां पर भी छावनी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होती ना ही अबकारी विभाग द्वारा कोई करवाई होती है । नंदिनी रोड स्थित देसी शराब भट्टी में लोगों का मोबाइल पैसा झीन लिया जाता है
दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लो द्वारा सभी थाना प्रभारियों का मीटिंग लेकर निर्देशित किया गया था कि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध रूप से सट्टा जुआ अवैध कारोबार नहीं चलना चाहिए फिर भी थाना प्रभारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा














