
छत्तीसगढ़
चलते एक्टिवा गाड़ी में लगी आग, सवार ने कूदकर बचाई अपनी जान…
रायपुर। Raipur Breaking : राजधानी रायपुर के टिकरापारा इलाके के पुजारी कॉम्प्लेक्स के सामने चलती एक्टिवा गाड़ी में अचानक आग लग गई. वाहन चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं मौके पर एक्टिवा जलकर पूरी तरह राख हो गया. इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।














