छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर नदी में गिरा, ड्राइवर और हेल्पर घायल…

 

 

 

पेंड्रा।  नए जिले में बड़ी दुर्घटना हो गई है। यहाँ गौरेला से शहडोल जाने वाले अंतरराज्यीय मार्ग में एक बार फिर कोयला परिवहन में लगे तेज रफ्तार ट्रेलर के अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रेलर पुल के नीचे नदी में गिर गया, जिसमें ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर को गहरी चोंट लगी। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ से कोयला लेकर ट्रेलर मध्यप्रदेश के जैतहरी पावर प्लांट जा रहा था। हर्राटोला गांव के पुल के पास अंधा मोड़ होने के कारण यह हादसा हो गया। बता दें कि आए दिन इस पुल में इस प्रकार का हादसा होते रहता है।

बता दें कि यहां लगातार बढ़ रहे हादसे को लेकर पुल को सड़क की दिशा में सीधा बनाने स्थानीय लोगों ने कई मर्तबा प्रशासन से मांग की है, इस ओर किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा। अंधा मोड़ के कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button