छत्तीसगढ़

पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़…महिला नक्सली ढेर….हथियार समेत विस्फोटक भी बरामद..

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

छत्तीसगढ.. बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में जवानों ने एक वर्दीधारी महिला नक्सली को ढेर कर दिया है। जिसका शव भी बरामद किया गया है। फिलहाल महिला नक्सली की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मौके से हथियार समेत अन्य विस्फोटक सामान भी बरामद किए गए हैं। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि माओवादियों के PLGA कंपनी नंबर दो के कमांडर वेल्ला एवं गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य दिनेश के साथ अन्य वर्दीधारी माओवादी मौजूद हैं। कोरचोली और तुड़का के जंगल में मीटिंग ले रहे हैं। इसी सूचना के बाद STF, DRG और CRPF की संयुक्त टीम को सोमवार की शाम ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। जवानों ने इलाके को घेर रखा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं आज मंगलवार की सुबह करीब 6:30 बजे जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। करीब आधे घंटे तक चली इस गोलीबारी में जवानों ने एक महिला वर्दीधारी महिला माओवादी को ढेर कर दिया है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं। मुठभेड़ रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। सर्चिंग के दौरान एक वर्दीधारी महिला नक्सली का शव को बरामाद किया गया है।शव के पास से ही एक 12 बोर बंदूक समेत विस्फोटक सामान भी बरामाद किए गए हैं। फिलहाल मृत नक्सली की पहचान नहीं हुई है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि यह बड़े कैडर की नक्सली है।

 

Related Articles

Back to top button