छत्तीसगढ़

दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने किया शिवनाथ नदी रिवर फ्रंट का निरीक्षण काम में तेजी लाने के लिएअधिकारियों दिए निर्देश

“शिवनाथ नदी रिवर फ्रंट के खूबसूरत गार्डन, ग्रीनरी , चौपाटी का लुफ्त उठा सकेंगे जिले के नागरिक, बच्चों के लिए होगा प्ले ज़ोन, प्रकृति की खूबसूरत छटा को निहारने दुर्ग की होगी बेस्ट लोकेशन

 

निकट भविष्य में शिवनाथ नदी की सुंदरता का लुत्फ अब दुर्ग शहर के नागरिक रिवर फ्रंट के माध्यम से ले सकेंगे। शिवनाथ नदी के बिल्कुल बगल में कामधेनु विश्वविद्यालय के किनारे वाली पिचिंग के आसपास रिवर फ्रंट स्थापित होगा। आज कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा इसके लिए जमीन चिन्हांकित करने पहुंचे। कलेक्टर ने नदी तट के किनारे जगह देखी। उन्होंने रिवर फ्रंट की एंट्री के संबंध में निगम अमले और राजस्व अमले से चर्चा की।

रिवर फ्रंट के किनारे की पिचिंग के साथ वाली जमीन को विकसित करते हुए रिवर फ्रंट बनाया जाएगा। इसमें खूबसूरत गार्डन के साथ ग्रीनरी होगी, बच्चों के लिए प्ले जोन भी होगा और चौपाटी भी होगी। इस मौके पर जलसंसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। उनसे नदी के जलस्तर से संबंधित तकनीकी विषयों पर चर्चा की गई। यह रिवर फ्रंट 11 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। कलेक्टर ने राजस्व तथ निगम अधिकारियों को इसके लिए एंट्री प्वाइंट सुझाने के लिए कहा ताकि मेन रोड से सीधे रिवर फ्रंट तक कनेक्टिविटी बन पाए। इसके साथ ही पार्किंग आदि की व्यवस्था के साथ में डिटेल प्लान बनाने कहा। कलेक्टर ने कहा कि शिवनाथ नदी का नजारा बेहद खूबसूरत है। इसकी सुंदरता को रिवर फ्रंट बनने से चार चाँद लग जाएंगे। विशेष रूप से शाम के समय लाइटिंग के साथ नदी का नजारा भव्य होगा।

Related Articles

Back to top button