
भिलाई में तालाब में नहाने गए लड़के की तलाब में डूबने से मौत:SDRF ने 1 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद किया
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले में बुधवार को नहाने गए एक लड़के की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। करीब एक घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, तब जाकर टीम ने शव बरामद किया। घटना भिलाई-3 थाना क्षेत्र के ग्राम देव बलोदा की है।
मृतक की पहचान चित्रांश मोंगराज (16) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह नहाने के लिए तालाब पहुंचा था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए।







1 घंटे का सर्च ऑपरेशन
इसके बाद उन्होंने फौरन मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस और एसडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंची। जवान इंद्रपाल यादव और चंद्रप्रताप जंघेल ने डीप डाइविंग कर तालाब में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक घंटे की मशक्कत शव को बाहर निकाला गया।
पहले भी चुके हैं हादसे




पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह तालाब काफी गहरा है और पहले भी यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण अक्सर बच्चे यहां नहाने आ जाते हैं।

चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग
उन्होंने आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। इस मामले में जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम को तत्काल रवाना किया गया था। टीम ने पूरी सावधानी और तत्परता से सर्च ऑपरेशन चलाया और मृतक का शव बरामद कर पुलिस के हवाले किया।




