छत्तीसगढ़

DURG NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली छात्रों से भरी ई-रिक्शा, 9 बच्चे घायल, मिलने पहुंचे गृह मंत्री साहू 

By Dinesh chourasiya

 

 

दुर्ग।:  दुर्ग में स्कूली छात्रों से भरी ई-रिक्शा पलट गई। घटना में 9 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद गृह मंत्री बच्चो से मिलने अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों के बेहतर उपचार के निर्देश डॉक्टरों को दिए हैं। घटना अंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह मोहंदीपार निकुम के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को लेकर एक ई रिक्शा निकला था। इस दौरान अंडा के तिरगा गांव में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। इस हादसे में 9 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। सभी बच्चों का उपचार जारी है।

 

इस हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हालचाल जाना। सभी बच्चे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Related Articles

Back to top button