Uncategorized

RAIPUR NEWS : तलाशी के दौरान पॉकेट से मिला चरस, आरोपी गिरफ्तार 

 

 

रायपुर। RAIPUR NEWS : राजधानी में लगातार नशे के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करते नजर आ रही है। वहीँ राजीव गांधी नगर स्थित श्रृष्टि प्लाजा के पास 8.85 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत का है।

 

 

दरअसल एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव गांधी नगर स्थित श्रृष्टि प्लाजा के पास एक व्यक्ति अपने पास मादक पदार्थ रखा है तथा बिक्री करने कि फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम विपुल महोबिया निवासी तेलीबांधा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकी तलाशी लेने पर पैण्ट की जेब से मादक पदार्थ चरस रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी विपुल महोबिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.85 ग्राम चरस कीमती लगभग 5,500/- रूपये जप्त किया गया है।

 

 

 

 

गिरफ्तार आरोपी – विपुल महोबिया पिता रत्नाकर महोबिया उम्र 23 साल निवासी मौलीपारा थाना तेलीबांधा रायपुर।

 

 

 

Related Articles

Back to top button