
CG NEWS : पेड़ पर लटकती मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी
कोरबा। CG NEWS : जिले से आत्महत्या का मामका सामने आ रहा है, यहाँ गांव से दूर खेत खार क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला, जिसे देखे जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीँ सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।




मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कूचेना से लगभग 2 किलोमीटर दूर दादरखार के खेत में लगे परसा के पेड़ के टहनी पर ग्राम कुचेना निवासी सुरेंद्र कंवर उम्र लगभग 45 वर्ष जो की SECL गेवरा में पदस्थ था, अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पंहुची और मर्ग जांच में जुट गई।
कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला नजर आ रहा है, जांच उपरांत ही पूरे घटनाक्रम का स्पष्टीकरण दिया जा सकेगा। मृतक के भाई ने बताया की सुरेंद्र आदतन शराब पीने का आदि था, जब भी वेतन मिलता तो वह घर नही आता था, उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं थी।













