
छत्तीसगढ़
CM भूपेश बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक कल, DA-HRA पर रहेगी सबकी नजर.
रायपुर : : सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम को मंत्रिमंडल की बैठक होगी. यह बैठक विधानसभा में ही होगी. ऐसे में सबकी नजर मंत्रिमंडल के फैसलों पर रहेगी. सबसे ज्यादा उम्मीद कर्मचारियों को है, क्योंकि बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन अपनी डीए-एचआरए की मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.


















