देश-विदेश

देवर ने मूकबधिर भाभी से किया रेप, ससुराल वालों ने दो बार करवाया गर्भपात, केस दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) में रिश्ते को फिर तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है. इसमें देवर ने अपनी ही भाभी की आबरू लूट ली. ऐसा उसने एक नहीं दो बार किया. मूकबधिर भाभी ने साइन लैंग्वेज में अपने साथ हुई दरिंदगी की कहानी बयां की. दरअसल मूकबधिर भाभी बोल सुन नहीं सकती है. इसलिए पुलिस ने साइन लैंग्वेज ट्रांसलेटर की मदद से पूरे मामले को समझा और आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया. अब आरोपी की तलाश की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली मूकबधिर पीड़िता की शादी वर्ष 2022 में आष्टा निवासी एक मूकबधिर युवक से हुई थी. पीड़िता जब गर्भवती हुई, तो उसकी ननंद जो की नर्स है, उसने दवाई और इंजेक्शन देकर उसका गर्भपात करवा दिया. पीड़िता का दो बार गर्भपात हो चुका है और लगातार ससुराल वाले पीड़िता से दहेज की मांग करते हैं.

जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब उसके देवर ने आकर उसके साथ शारीरिक शोषण किया. पीड़िता मूकबधिर होने के चलते कुछ बता नहीं सकी. जब वह अपने मायके आई तो परिजनों को बताया. जिसके बाद वह उसे लेकर द्वारकापुरी थाने पहुंची. पुलिस ने साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली. जिससे पता चला कि पीड़िता के ससुराल वालों ने दो बार उसका गर्भपात करवाया और देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया.

Related Articles

Back to top button