
छत्तीसगढ़
महासमुंद में 5 मजदूरों की मौत पर मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख मृतकों के परिजनों को 2 लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा
महासमुंद। CG NEWS : जिले के गढ़फुलझर गांव में बीती रात ईंट भट्ठा में ईंटों को पकाने के लिए आग लगाकर अपनी थकान मिटाने के लिए भट्ठा के ऊपर ही सो गए छह मजदूरों में से पांच की मौत हो गई है, जबकि एक मजदूर को उपचार के लिए रायपुर लाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। वहीँ सीएम बघेल ने हादसे पर दुःख जताते हुए लिखा – महासमुंद जिले के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट भट्ठा में कार्यरत 5 श्रमिकों की मृत्यु का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को हिम्मत दे। इस दुःख की घड़ी में उनके परिवारों को ₹2 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा करता हूँ।







मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने गढ़फुलझर में मृत श्रमिकों को 2 लाख रु. की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। https://t.co/E7pdIaB1sc
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 15, 2023











