Uncategorized

रायपुर में महिला को सड़क से किडनैप कर किया रेप : मुंह दबाकर जबरन कमरे में ले गया आरोपी, फिर जबरदस्ती किया बलात्कार अब गया जेल

By Dinesh chourasiya

रायपुर में युवक ने महिला को दिनदहाड़े सड़क से किडनैप कर रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि आवाज न इसलिए महिला का मुंह दबाकर जबरन कमरे में ले गया। वारदात के बाद आरोपी ने महिला से कहा किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक वारदात 27 अक्टूबर दोपहर डेढ़ बजे की है। आरोपी की धमकी से पीड़िता डर गई थी, जिससे उसने किसी को जानकारी नहीं दी थी। इसके बाद हिम्मत कर पति को आपबीती बताई और आरंग थाने में 5 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई।

आरंग पुलिस ने शिकायत मिलने के 6 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गलत नजर रखता था आरोपी

पीड़िता ने पुलिस से बताया कि आरोपी नेमीचंद्र ध्रुव पड़ोस में अपना नया मकान बनवा रहा है। आरोपी मकान की देखरेख करने के लिए अक्सर वहां पर आया करता था। तब से लगातार आरोपी महिला पर गलत नजर रखता था। इसी बीच महिला अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी।

महिला को अकेले देखकर बिगड़ी नियत

इस दौरान सुनसान सड़क पर आरोपी भी आ गया।। महिला को अकेले देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। महिला को अगवाकर अपने किराए के मकान में ले गया, जहां दुष्कर्म किया। महिला लगातार विरोध करती रही, लेकिन आरोपी मुंह दबाए रखा, जिससे महिला चिल्ला नहीं पाई।

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

……………..

Related Articles

Back to top button