छत्तीसगढ़

दुर्ग में 90 लाख की चांदी के साथ 4 आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, 127 किलो सिल्वर का सामान बरामद  

By Dinesh chourasiya

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बिहार के प्रकाश सिंह के पास 127 किलो चांदी का सामान बरामद किया है. जिसमें 4 किलो चांदी के बिस्किट भी शामिल है.पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वेस्ट बंगाल से सत्तू सिंह नाम के व्यापारी से माल लाकर दुर्ग में बेचता था. वहीं आरोपी से जब दस्तावेज की मांग की गई तो उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले.

पुलिस ने 102 के तहत 127 किलो चांदी जब्त कर जीएसटी और इनकम टैक्स के अधिकारियों को पुलिस ने सूचना दी है. वहीं मामले में धराए 4 आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर काईवाई में जुट गई है.

Related Articles

Back to top button