CRIMEछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: थाना से लौटकर घर आए युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

गरियाबंद: राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने थाना से लौटने के बाद जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर आरोप लगाते हुए शव वाहन को राजिम चौक पर रोककर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची एसडीओपी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

 

बता दें कि मृतक राजेन्द्र साहनी ग्राम देवरी का रहने वाला था। बताया जाता है कि अवैध शराब बिक्री के आरोप में राजिम पुलिस ने राजेन्द्र को थाना ले गया था और वहां उनकी पिटाई करने के बाद छोड़ दिया था। इसके बाद युवक घर आया और जहर सेवन कर लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पता ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button