छत्तीसगढ़

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति मारी ठोकर, पत्नी की मौके पर ही मौत, पति गंभीर रूप से घायल..

भानुप्रतापपुर/कांकेर : जिले में सड़क हादसा रुक नहीं रही है. वहीँ आज फिर बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. इस दुर्घटना में व्याख्याता पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पति गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. यह हादसा अंतागढ़ भानुप्रतापपुर मार्ग पर ग्राम आसुलखार में हुआ है.

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश तलाश में जुट गई है. बता दें कि, इस भीषण हादसे में अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कुंहचे गांव निवासी निर्मला उइके की मौत हुई है. वह परवी हाईस्कूल में व्याख्याता थीं. पति यशवंत उईके ग्राम केंवटी में स्वास्थ्य कर्मी हैं. जिनका अस्पताल में इलाज जारी है.

Related Articles

Back to top button