Uncategorized

CG एक ही फंदे पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी जंगल में पेड़ से लटकती मिली लाश जांच में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

एक ही फंदे में युवक और युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने एक ही फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह दोनों की लाश जंगल में पेड़ से लटकती मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान भुंडीबाहरी निवासी रामकुमार अगरिया (25) और परमेश्वरी अगरिया (20) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

महुआ बिनने गए ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ग्राम एडूकला के जंगल में ग्रामीण महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान उन्होंने पेड़ पर युवक और युवती को फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत छाल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के साथ जांच शुरू कर दी। शवों को नीचे उतारकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक रामकुमार अगरिया किसी कंपनी में मजदूरी करता था और वह परमेश्वरी अगरिया से शादी करना चाहता था।

Related Articles

Back to top button