
सभी जोन क्षेत्र में बनेंगे एसएलआरएम सेंटर, स्थल चिन्हित करने निगमायुक्त रोहित व्यास ने दिए निर्देश, बैठक में विकास कार्य सहित महत्वपूर्ण विषयों पर हुई समीक्षा
भिलाई नगर/ नगर निगम आयुक्त रोहित व्यास ने आज महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। जिस पर उन्होंने मार्केट क्षेत्रों में व्यापारियों के साथ निगम के सहयोग से किए जा रहे कार्यो की जानकारी ली। वेंडिंग जोन की तैयारियों की समीक्षा उन्होंने की। मिलेट कैफे के लिए आयुक्त ने छूटे हुए लोगों को प्रशिक्षित करने दोबारा प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। अप्रारंभ एवं प्रगति रत कार्यों की समीक्षा आयुक्त ने की और सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश जोन आयुक्त को दिए। वृक्षारोपण के लिए उन्होंने तालाब किनारे, रोड साइड प्लांटेशन तथा खाली स्थान को चिन्हित करने के निर्देश दिए इसके मुताबिक वृक्षारोपण किया जाएगा।
डिवाइडर तथा मार्केट क्षेत्रों में भी व्यापारियों के सहयोग से वृक्षारोपण कराने के निर्देश अधिकारियों को बैठक में दिए गए। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 को लेकर आयुक्त ने विस्तृत समीक्षा की तथा प्रत्येक जोन क्षेत्रों में एसएलआरएम सेंटर बनाने के लिए स्थल चयन करने के निर्देश दिए। अतिक्रमण कर्ताओं को नोटिस जारी कर उन पर कार्रवाई करने कहा। धरोहर वाले स्थलों में आकर्षक लाइटिंग लगाने का कार्य किया जाएगा, इसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।







मोर शहर मोर जिम्मेदारी के तहत चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण कराने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के निर्देश बैठक में दिए गए। मच्छर उन्मूलन तथा लार्वा को नष्ट करने लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण को देखते हुए भिलाई को नंबर वन बनाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा निगम एरिया के खाली प्लाट को भी चिन्हित किया जाएगा ताकि इस मुताबिक उन्हें सफाई रखने कहा जा सके।
आज की बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे एवं रमाकांत साहू, जोन आयुक्त राजेंद्र नायक, येशा लहरे, अमिताभ शर्मा, पूजा पिल्ले व खिरोद्र भोई सहित स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, सभी जोन के कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता तथा उप अभियंता मौजूद रहे।






