
छत्तीसगढ़
कार्रवाही:धमधा नाका क्षेत्र में आवासीय जमीन पर बने दुकान को निगम ने लगाया ताला
दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत सूर्या होटल के सामने,धमधा नाका ओवरब्रिज आईडीबीआई बैंक के बाजू में मकान मालिक द्वारा आवासी क्षेत्र में दुकान बनाकर व्यवसाय किया जा रहा था मौके पर भवन अधिकारी प्रकाशचंद थवानी ने सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान,सहायक भवन निरीक्षक विनोद मांझी व संजय सतनामी व विभागीय टीम के साथ पहुंचकर भवन वाली के दस्तावेजों का परीक्षण किया गया|








जिसमें भवन की अनुमति आवासीय पाई गई तथा नियमितीकरण नहीं पाया गया जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त दोनों दुकानों को टीम के माध्यम से सीलबंद की कार्रवाई की गई।
आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने सख्त निर्देश दिए हैं की किसी भी आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियां संचालित होने पर तत्काल नियमितीकरण करा कर परमिशन अद्यतन करा ले अन्यथा उक्त दुकान को बंद कर सीलबंद की कार्रवाई की जावेगी!








