Uncategorized

BREAKING : रिश्वत लेने के मामलें में SP ने दो आरक्षकों को किया सस्पेंड, एक लाइन अटैच, फोन-पे से पैसा लेने की मिली थी शिकायत

 

 

 

रायपुर : CG BREAKING : SP ने दो आरक्षकों को सस्पेंड किया है वहीं एक अन्य को किया लाईन अटैच किया है. पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को थाना चकरभाठा थाना के आरक्षक योगेश साहू द्वारा अवैध रूप से फोन-पे के माध्यम से पैसा लेने की शिकायत मिली थी जो जांच में सही पाया गया.

वहीँ इसके आलावा थाना सरकंडा के आरक्षक मोरज सिंह ध्रुव को ड्यूटी के दौरान शराब सेवन किया पाए जाने पर निलंबित कर लाईन अटैच कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए है. पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक द्वारा देर रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण में मोपका चौकी के एक आरक्षक संतोष राठौर को ड्यूटी दौरान सोते पाए जाने पर लाईन अटैच कर दिया गया है.

 

 

SP द्वारा जिले में प्रत्येक माह सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए कॉप ऑफ द मंथ योजना शुरू की जा रही है. चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम, गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना/चौकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा. इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे.

SP ने कहा है कि जनता से अच्छा व्यवहार, जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा, वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

Related Articles

Back to top button