
पुलवामा में शहीद जवानों की शहादत को याद किया भिलाई सिविल सोसायटी ने, 51000 दीप प्रज्वलित कर दी श्रद्धांजलि
भिलाई नगर । जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों की याद में सभी युवा साथियों ने स्मृति नगर तालाब में लगातार चौथे वर्ष 51 हजार दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हमारे देश के वीर जवान जो सीमा को सुरक्षित रखते हुए हमें सुरक्षित रखते हैं और आए दिन नक्सली हमले में हमारे पुलिस के वीर जवान भी शहीद होते हैं जिनको ध्यान में रखते हुए उनकी याद में यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसएसबी डीआईजी थॉमस चाकू, दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव, एसएसबी के जवान, समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित थे।
एसएसबी के डीआईजी थॉमस चोरों ने कहां की वर्ष 2019 में सीआरपीएफ के 40 जवान एक आतंकी हमले में शहीद हुए थे भिलाई सिविल सोसाइटी के द्वारा आज दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। देश का प्रत्येक जवान आज भी अपने कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हुए लगातार सुरक्षा प्रदान कर रहा है।







दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि प्यार सदैव ही नफरत पर भारी पड़ा है देश के भीतर एवं बाहर देश विरोधी ताकतों से लड़ने में सदैव से ही देश के जवान कामयाब रहे हैं।
कार्यक्रम आयोजक रोहन सिंह ने कहा कि देश के जवान देश की सीमाओं को सुरक्षित रखकर अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं वहीं पुलिस प्रशासन घरों की चारदीवारी को सुरक्षित रखकर हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं पुलवामा के शहीदों को विगत 4 वर्षों से दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी जा रही है। देश की सीमाओं एवं अंदर सुरक्षा प्रदान करने वाले देश के प्रत्येक जवान के लिए नागरिकों को भी एक दीप अवश्य प्रज्वलित करना चाहिए। इसी कारण लगातार चौथे वर्ष भिलाई सिविल सोसाइटी के द्वारा आज 51000 दीप प्रज्वलित किए गए हैं इस अवसर पर समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। रोहित सिंह, शेखर शाह, राहुल गजभिये,भूपेंद्र देशमुख, दीपक निर्मलकर, सौरभ सिंह, प्रांशु खुटेल, शुभाशीष जायसवाल, सिद्दी राजपूत, कवलजीत कौर, तेजेश्वनी नायक, शेरयांश सिंह, खुशी शर्मा, अभिषेक परिहार,वैभव सिंह, रौनक खंडेलवाल,देवीका, अंकित पांडेय, सौरभ टेमीबेकर, अंकित दास, रोहित सिंह, राखी, करण चौहान, विनायक, रिया, उपस्थिति थे।







