छत्तीसगढ़

CRIME : शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

रायपुर : राजधानी में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा है। 19 वर्षीय आरोपी नीरज यादव  नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी का लालच देकर भगा ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर निवासी प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री घर से बिना बताये निकली है, जो वापस नहीं आयी। परिजन के संरक्षण से नाबालिक की अपहरण होने की आशंका पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आजाद चौक थाना में धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज़ किया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button