
बालों में सरसों का तेल लगाने के नुकसान: सरसों का तेल, जो कि सालों से अपने यहां कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है, क्या बालों के लिए भी फायदेमंद है? इस बारे में सोचते ही आपको दो चीजों के बारे में जानना चाहिए। पहली चीज है सरसों की तेल की प्रकृति (Is mustard oil good or bad for hair) और दूसरी चीज है इसकी शुद्धता। आज के समय में सरसों के तेल में आपको कई प्रकार की मिलावट मिल जाएगी और इसे लगाना आपके बालों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। दूसरा सरसों के तेल के मॉलिक्यूल आपके बालों के फॉलिकल्स को ब्लॉक कर देते हैं जिनसे बालों को कई नुकसान हो सकते हैं। कैसे, जानते हैं।
बालों में सरसों का तेल लगाने के नुकसान-
1. तेजी से झड़ सकते हैं आपके बाल
सरसों के तेल के मॉलिक्यूल मोटे होते हैं जो कि स्कैल्प पोर्स को ब्लॉक कर सकते हैं और इसकी वजह से आपके बाल तेजी से झड़ सकते हैं। साथ ही इस तेल को लगाने से आपके बालों में पोषण की कमी हो सकती है, जिसकी वजह से आपके बाल कमजोर हो कर टूट हो सकते हैं।







2. ऑयली बालों के लिए नुकसानदेह-
ऑयली बालों के लिए सरसों का तेल बिलकुल भी सही नहीं है। ये आपके बालों को और भी ऑयली बना सकता है और इसकी प्रकृति को खराब कर सकता है। साथ ही इस तेल के मॉलिक्यूल बालों में जमा हो सकते हैं, जिससे शैंपू करने के बाद भी आपके बाल ऑयली नजर आ सकते हैं। इसलिए ऑयली बाल वालो को इसे लगाने से बचना चाहिए।
3. सफेद हो सकते हैं आपके बाल-
बालों में सरसों का तेल लगाना, अपने कैमिकल्स की वजह से कोलेजन का नुकसान कर सकता है। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन को भी प्रभावित करता है जिस वजह से आपके बाल और तेजी से सफेद हो सकते है। इसके अलावा पोषण की कमी इस समस्या को और बढ़ा सकती है
इसलिए सरसों का तेल लगाने से पहले इसकी शुद्धता के बारे में जान लें। इसके अलावा ऑयली बालों में इसे बिलकुल न लगाएं और जब भी बालों के लिए इसका इस्तेमाल करें तो, पहले इसे हल्का गुनगुना कर लें और तब इसे लगाए। ताकि, इसके ऑयल मॉलिक्यूल छोटे हो जाएं और ब्लॉकेज का कारण न बने।




(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)







