
कार्यो के प्रति लापरवाही करने वाले इंजीनियरों के विरुद्ध होंगी शख्त कार्यवाही: महापौर
दुर्ग। नगर पालिक निगम के महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम क्षेत्र में जारी विकास कार्यों को लेकर डाटा सेंटर वीडियो कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित की। निगम क्षेत्र के सभी वार्डो में हो रहे विकास कार्यों से संबंधित शीघ्रता से निराकरण करने कहा। प्रधानमंत्री आवास,गोठान सहित अन्य कार्यो व बचे हुए वार्डो के कार्य के गतिविधियों को गंभीरता से लेकर कार्य करने के निर्देश दिए।
आज महापौर धीरज बाकलीवाल ने लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,ऋषभ जैन,दीपक साहू,संजय कोहले,भोला महोविया,हमीद खोखर,जमुना साहू,शंकर ठाकुर,मनदीप सिंह भाटिया के मौजूदगी में इंजीनियरों के साथ निगम क्षेत्र में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक । बैठक में सभी वार्डो में विकास कार्यों से संबंधित अधिकारीयो से कार्यों की जानकारी लेते हुए शासन की योजनाओं को हर व्यक्ति को लाभान्वित कराने के उददेश्य लेकर कार्य करने कहा।







बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा के दौरान महापौर ने अधोसंचरना मद के तहत विकास कार्यो के साथ विकास कार्य और सभी वार्डों पर प्रस्तावित कार्यो पर विस्तार से चर्चा की, 14 वे वित्त का कार्य, 15 वे वित्त, अधोसंरचना, महापौर निधि, पार्षद निधि संधारण मद सभी कार्यों को समय सीमा में करने डीएमएफ के कार्यों को भी समय सीमा पर करवाये, विकास कार्यों को गुणवत्ता हो ।
अप्रारंभ कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के लिए निर्देश दिए समस्त अपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। शहर में मूलभूत व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए शहर के वार्डों में हो रहे विकास कार्यो को निरन्तर कार्य जारी रखने को कहा गया।उन्होंने ये भी कहा कि ठेकेदार द्वारा काम किया गया उसका भुगतान न रोके,फाइल आगे बढ़ाकर राशि भुगतान करें।उन्होंने ये भी कहा कि जो लोग रिटार्यड हो गए है
उनके जगह रिक्त पद के लिए शासन को पत्र लिखें।निगम क्षेत्र के दुकानों के आबंटन प्रक्रिया को जल्द पूरा करें।उन्होंने कुछ इंजीनियरों पर नाराजगी व्यक्त की है कहा बढ़ा आपदा के समय फील्ड पर नही रहना जनप्रतिनीधियो को सही जानकारी नही देने पर अधिकारी को उन पर नोटिस जारी करने को कहा गया।उन्होंने निर्माण कार्यो पर विशेष जोर दिया। इंजीनियर अपने अपने वार्डों में कार्यों की मॉनिटरिंग करते रहे।




महापौर ने कहा विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दास्त नही जाएगी, उन्होंने कहा कार्यो के प्रति लापरवाही करने वाले इंजीनियरों के विरुद्ध होंगी शख्त कार्यवाही। बैठक में उपस्तित उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, प्रभारी कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, सहायक अभियंता आर.के. पालिया, सहायक अभियंता वीपी मिश्रा, लेखाधिकारी राज कमल बोरकर समेत अन्य मौजूद रहे।





