छत्तीसगढ़

CG में’तुमसे बहुत प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर किया रेप 9 साल से चल रहा था अफेयर, ब्रेकअप के बाद FIR, आरोपी गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने अपनी प्रेमिका से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के बीच पिछले 9 साल से प्रेम-प्रसंग का मामला चल रहा था। युवक शादी का वादा कर अपनी गर्लफ्रेंड से रेप किया। फिर शादी से मुकर गया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोडागांव के रहने वाले भरत ठाकुर का जिले की ही एक लड़की से दोस्ती हुई थी। इन दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। फिर धीरे-धीरे इनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। युवक ने युवती से वादा किया था कि मैं तुमसे शादी करूंगा। कभी धोखा नहीं दूंगा। जिसके बाद से वह लगातार दुष्कर्म करता रहा।

वादा नहीं निभाया और किया रेप

जब भी युवती शादी के लिए कहती तो किसी न किसी तरह का बहाना बनाकर टालमटोल करता रहा। फिर कुछ दिनों पहले दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। दोनों बातचीत करना बंद कर दिए थे। ब्रेकअप हो जाने के बाद युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट कोंडागांव थाना पहुंचकर दर्ज कराई।

आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

FIR होने के बाद पुलिस ने इसकी जांच की। जिसके बाद आरोपी युवक को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button