छत्तीसगढ़

CG में पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

,राजनांदगांव।  : सोमवार को नेशनल हाईवे स्थित चिचोला के नजदीक पेट्रोल पंप के एक मैनेजर के साथ लाखों रुपए की लूटपाट की वारदात सामने आई है, यहां  तीन अज्ञात बदमाशों ने मैनेजर से 14 लाख लूटकर फरार हो गए है, राष्ट्रीय राजमार्ग में दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात के बाद पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, जिले के बागनदी थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह लगभग पौने 11 बजे मारुति फ्यूल्स का मैनेजर पेट्रोल पंप के रुपए बैंक में जमा करने अपनी बाइक पर राजनांदगांव आ रहा था, तभी चिचोला के समीप तेंदू नाला के पास कार सवार तीन अज्ञात लुटेरों ने उसे रोककर उसके पास रखे लगभग 14 लाख रुपए की लूट कर ली।मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस अज्ञात लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

इस संबंध में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि प्रार्थी द्वारा मामले की रिपोर्ट की गई है, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button