Uncategorized

छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक रिकेश सेन की 3 अहम याचिकाएं स्वीकृत, सुपेला में उप तहसील और एसडीएम कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड और जवाहर नगर में पीएम  इंग्लिश मीडियम स्कूल 

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई  विधायक रिकेश सेन द्वारा विधानसभा के बजट सत्र में वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र के लिए प्रस्तुत की गईं तीन प्रमुख याचिकाओं को स्वीकृति मिली है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में श्री सेन ने भिलाई के सुपेला में उप तहसील कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय को एक ही जगह संचालित करने, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी औद्योगिक क्षेत्र भिलाई एवं जवाहर नगर के मध्य शासकीय पशु चिकित्सा सेवाएं 24 घंटे उपलब्धता के साथ प्रारंभ करने एवं हाऊसिंग बोर्ड कालोनी औद्योगिक क्षेत्र एवं जवाहर नगर के मध्य शासकीय पीएम श्री इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने संबंधी अहम याचिका विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के समक्ष प्रस्तुत की गईं थीं जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button