Uncategorized

दुर्ग में ठाकुर परिवार के घर प्रार्थना सभा:बजरंगियों ने घर को घेरा, जमकर किया विरोध प्रदर्शन,

By Dinesh chourasiya

धर्मांतरण के खिलाफ जेवरा सिरसा चौकी का घेराव - Dainik Bhaskar

दुर्ग जिला मुख्यालय में धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। यहां करहीडीह बस्ती में रहने वाले एक ठाकुर परिवार के यहां प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जैसे ही इसकी जानकारी बजरंग दल के लोगों को हुई, उन्होंने घर को घेर लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा ने बताया कि करहीडीह बस्ती में उषा ठाकुर, किशोर ठाकुर के घर में रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ था। वहां करीब 40-50 लोग मौजूद थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ये लोग काफी लंबे समय से इसी तरह अपने घर में प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं और गरीब असहाय लोगों पर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाते हैं।

विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री अनिल गुर्जर ने बजरंग दल को धर्मांतरण कराने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा था। इसके चलते बजरंगियों ने किशोर ठाकुर के ऊपर नजर बनाई और उन्हें पता चला कि रविवार को उसने फिर से प्रार्थना सभा का आयोजन किया है। जब वो लोग वहां पहुंचे तो देखा कि किशोर ठाकुर के निवास में 40-50 हिंदू परिवार को बुलाकर प्रार्थना की आड़ में उनका धर्मांतरण कराया जा रहा था।

बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसक वहां विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की ही। बजरंगियों के काफी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले का शांत कराया और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस का कहना है कि वो प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों से बयान लेंगे, यदि इस तरह की कोई बात या शिकायत आई तो वो ऐसा करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करेगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल विभाग के सह संयोजक राकेश रामलोचन तिवारी, बजरंग दल दुर्ग जिला संयोजक सौरभ देवांगन, विश्व हिंदू परिषद दुर्ग नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव, बजरंग दल दुर्ग नगर संयोजक बलदाऊ साहू सहित बड़ी संख्या में बजरंगी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button