Uncategorized

भिलाई में स्पर्श हॉस्पिटल के डॉक्टर समेत 300 से अधिक स्टॉफ ने थामा कमल का हाथ बीजेपी अध्यक्ष किरन देव ने दिलाई सदस्यता 

By Dinesh chourasiya

डॉ. दीपक वर्मा ने किया भाजपा प्रवेश। - Dainik Bhaskar

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह शनिवार को स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां 300 से अधिक डॉक्टर और वहां के स्टॉफ को भाजपा में प्रवेश कराया है। इस दौरान स्पर्श के डायरेक्टर डॉ. दीपक वर्मा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और प्रदेश आयोजक शंभू गुप्ता वैशाली नगर कॉलेज के पास स्थित मगध तेली समाज के भवन में सर्व समाज की बैठक में पहुंचे थे। दुर्ग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जिताने की मांग की। इस दौरान स्पर्श अस्पताल में भी भाजपा का लोकसभा स्तरीय चिकित्सक सम्मेलन और मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बोनसाई देकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया स्वागत

भगवा गमछा पहनाकर ज्वाइन कराया बीजेपी

इस आयोजन में स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर दीपक वर्मा ने डॉ. अंकुर परगनिया, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. समीर कठाले, डॉ. अखिल मडामे और हेमत देवंगन, सत्यम पटेल, राकेश निमजे, छोटे लाल सहित अन्य ने साथ भाजपा प्रवेश किया। इस दौरान स्पर्श के 300 से अधिक स्टॉफ ने भी प्रदेश अध्यक्ष के हाथों भगवा गमछा पहनकर बीजेपी ज्वाइन किया।

किरण देव सिंह ने कहा कि, उनके राजनीतिक जीवन में ऐसा पहली बार है, जब उन्होंने किसी अस्पताल के कार्यक्रम में इतना अधिक समय दिया। यहां इतनी अधिक भीड़ देखने को मिली। उन्होंने कहा कि, यह एक बड़ा अवसर है। हमारे साथ स्पर्श के डॉक्टर और उनके स्टॉफ जुड़े हैं। यह पार्टी के लिए बड़ी बात है।

भूपेश ने काम किया होता तो राजनांदगांव से चुनाव नहीं लड़ते

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस विजय बघेल पर आरोप लगा रही है कि उन्होंने 5 साल में कुछ नहीं किया। सच तो यह है कि भूपेश बघेल ने 5 सालों में कुछ नहीं किया। यही कारण है कि उन्हें अपना क्षेत्र छोड़कर राजनांदगांव से चुनाव लड़ना पड़ गया। अगर उन्होंने कुछ किया होता तो वो दुर्ग लोकसभा से चुनाव लड़ते।

कांग्रेस केवल चुनावी सगूफा छोड़ने का काम कर रही

कांग्रेस के पास कुछ नहीं है। 5 साल की सरकार में उन्होंने 36 प्रकार के वादे किए। घोषणा पत्र लाया, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। यही कारण है कि जनता का उसके ऊपर से विश्वास हट गया और पांच साल में ही सरकार बदल गई। कांग्रेस ने कुछ किया नहीं इसलिए वो जनता के बीच जाकर चुनावी सगूफा छोड़ रही है।

सांय सांय का नारा क्यों बदलेंगे

कांग्रेस के दिए नारे सांय सांय को बदलने की बात पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, इसे क्यों बदलेंगे। सांय सांय का मतलब तुरंत तुरंत। भाजपा ने जो भी वादे किए हैं, उसे सांय सांय पूरा किया। आगे भी जो वादे करेगी और जो वादे बचे हैं, उसे सांय सांय पूरा करेगी। आज 72 लाख से अधिक माता बहनों को महतारी वंदन योजना का पैसा दिया। धान का बोनस दिया। 21 क्विंटल धान की खरीदी की। जल्द ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर भी दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button