छत्तीसगढ़

दुर्ग 150 कांवरियों का जत्था दानापुर एक्सप्रेस से बाबाधाम के लिए रवाना

By Dinesh chourasiya

दुर्ग।  बोल बम कांवरिया परिवार के नेतृत्व में दुर्ग शहर से कांवड़ियों की टोली बाबाधाम दर्शन करने जा रही है। इस वर्ष 150-55 कांवरिए बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए बुधवार सुबह दुर्ग रेलवे स्टेशन से दानापुर एक्सप्रेस में रवाना हुए। यह यात्रा 7 दिनों की है, जिसमें कांवरियों द्वारा सुल्तानगंज से जल लेकर 120 किलोमीटर की पदयात्रा करते हुए बाबाधाम देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाकर पूरी होगी।

कांवरिया परिवार के मनोज शर्मा ने बताया कि यह यात्रा बीते 30 वर्षों से की जा रही है। यात्रा के व्यवस्थित संचालन और कांवरियों में सतीश कश्यप, विजय गुप्ता, विनय मिश्रा आदि सहयोग दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button