छत्तीसगढ़

CG के बलौदा बाजार हिंसा मामला : विधायक देवेन्द्र यादव के बलौदाबाजार आने की संभावना पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, इधर MLA देवेंद्र ने हाईकोर्ट में लगाई याचिका, कहा – CBI जांच की जगह निर्दोषों पर कार्यवाही कर रही सरकार

By Dinesh chourasiya

बलौदाबाजार. बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है. आज विधायक देवेंद्र यादव के बलौदाबाजार आने की संभावना को देखते हुए पुलिस सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम कर रही है. कोतवाली थाना क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है. वहीं विधायक देवेंद्र यादव पुलिस की पूछताछ में आज शामिल नहीं हो रहे. उन्होंने बिलासपुर हाईकोर्ट में पिटीशन दायर किया है.

जानिए पूरा मामला

बता दें, 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. इस बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की. वहीं 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया. जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. इसके बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. समाज के इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए थे. इस मामले में अब तक 156 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है.

Related Articles

Back to top button