Uncategorized

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश की संभावना

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। अगले कुछ घंटों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं, साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

अलर्ट कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

संभावित खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विशेष रूप से खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने को कहा गया है।

Related Articles

Back to top button