Uncategorized

पहली बार सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का मार्च:राहुल-अखिलेश समेत विपक्ष के 11 नेताओं ने SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल की

By Dinesh chourasiya

SIR में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव,तेजस्वी यादव समेत 11 विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं। इसमें चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पार्टी बनाया गया है।

इससे पहले विपक्ष के नेताओं ने बाराखंबा से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। यह पहली बार है जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। करीब एक किमी लंबे मार्च में विपक्ष के नेता बस में, पैदल और वाहन में सवार हुए।

मार्च के पहले राहुल गांधी ने 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा था कि विपक्ष का मार्च शिवजी की बारात की तरह है, इसमें कोई भी शामिल हो सकता है।

रविवार को विपक्षी सांसदों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को पत्र लिखा था और ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। लेकिन सीजेआई ने मिलने से इनकार कर दिया था और याचिका दाखिल करने के लिए कहा था।

शाम- 4:00 बजे; फिर मार्च निकाला

राहुल गांधी ने पहले पैदल फिर गाड़ी में सवार होकर मार्च में हिस्सा लिया।

प्रदर्शनकारियों ने बैरीकेड तोड़े, अंदर घुसने की कोशिश

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया

Related Articles

Back to top button