मोबाइल की रोशनी में खेल रहे थे जुआ, 7 गिरफ्तार:दुर्ग पुलिस की कार्यवाही, 14 हजार कैश समेत 1.08 लाख का सामान जब्त
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम सोनेसरार के कोलकी रास्ते पर रात के अंधेरे में मोबाइल फोन की रोशनी में 52 पत्ती ताश से रुपए-पैसों का दांव लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 14,100 रुपए नकद, ताश की एक गड्डी और 6 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 8 हजार 100 रुपए बताई गई है।







पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोनेसरार के कोलकी रास्ते पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, जबकि 7 लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी रात में सुनसान रास्ते पर इकट्ठा होकर जुआ खेल रहे थे।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने पकड़े गए सभी 7 आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। मौके से जब्त नकदी, ताश की गड्डी और मोबाइल फोन को प्रकरण में शामिल किया गया है।




ये 7 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने यशवंत कुमार वर्मा (41), राजू पटेल (33), सुरेश वर्मा (39), शेष नारायण यादव (42), पुरुषोत्तम वर्मा (33), चंद्रशेखर कश्यप (46) और टिकेश्वर वर्मा (26) को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी ग्राम सोनेसरार, थाना धमधा, जिला दुर्ग के निवासी हैं।




