भिलाई के खुर्सीपार में शराब बंदी पर मुनाफा खोरी 02 आरोपी गिरफ्तार, 58 पौवा शराब जप्त
By Dinesh chourasiya








दिनांक 02.10.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से देशी शराब बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और दोनों आरोपियों को शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
पहले प्रकरण में राजु मांझी, उम्र 50 वर्ष, निवासी अड़िया मोहल्ला, जोन-02, गुरुद्वारा के पीछे, खुर्सीपार, भिलाई को बाबा बालक नाथ मंदिर, खुर्सीपार के पास शराब बिक्री करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 28 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 100 रुपये जप्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 444/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
दूसरे प्रकरण में गोपाल तेलभुलकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी बाबा बालक नाथ मंदिर, शास्त्री नगर, जोन-02, खुर्सीपार, भिलाई को बाबा बालक नाथ सरोवर पचरी, खुर्सीपार के पास शराब बिक्री करते पकड़ा गया। उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 100 रुपये जप्त की गई। प्रकरण में अपराध क्रमांक 443/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।




दोनों आरोपियों को दिनांक 02.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल दाखिल किया गया।
आरोपी का नाम
1. राजु मांझी, उम्र 50 वर्ष, निवासी अड़िया मोहल्ला, जोन-02, गुरुद्वारा के पीछे, खुर्सीपार, भिलाई।
2. गोपाल तेलभुलकर, उम्र 56 वर्ष, निवासी बाबा बालक नाथ मंदिर, शास्त्री नगर, जोन-02, खुर्सीपार, भिलाई।
जप्त सामग्री
1. 28 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 100 रुपये, कुल कीमत 2,340 रुपये।
2. 30 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 100 रुपये, कुल कीमत 3,100 रुपये।
कुल 58 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 200 रुपये




