Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से 4 की मौत, 3 घायल:आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, 

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। रायपुर, दुर्ग, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव और बीजापुर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं शनिवार को जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं। महुदा गांव में शाम को सभी बाड़ी में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला। बारिश से बचने के लिए सभी झोपड़ी में चले गए, जहां वे बिजली की चपेट में आ गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बलौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेश खेरवार (24), राम भरोस पटेल (32) और तुलसी राम पटेल (51) को मृत घोषित कर दिया।

वहीं अंजू पटेल (26), दुलारा बाई (46) और बैशाखू खेरवार (32) घायल हुए हैं। तीनों का उपचार जारी है। इसके अलावा अकलतरा थाना क्षेत्र में भी CCI प्लांट के पास बिजली गिरने से ग्रामीण दूज राम जाटवार (55) की मौत हो गई।

जांजगीर-चांपा में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत, 3 घायल।

रायपुर में भी बारिश का अनुमान

राजधानी रायपुर में भी आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता है।

22 सितंबर से बढ़ सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से 19 सितंबर की शाम तक इसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

यह सिस्टम आगे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 21 सितंबर को अवदाब और 22 सितंबर को गहरे अवदाब में बदल सकता है। इसके चलते 22 सितंबर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button