CG में 3 दिन बारिश का अलर्ट, आज से मानसून फिर एक्टिव:कई जिलों में भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी,
By Dinesh chourasiya
छत्तीसगढ़ में आज से एक बार फिर मानसून एक्टिव होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज (4 अगस्त) से पूरे प्रदेश में बारिश और गरज-चमक की एक्टिविटी बढ़ेगी। अगले तीन दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।







वहीं कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से केवल 5% कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है।
अगले दो दिन का आउटलुक




अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है।
राजनांदगांव सबसे गर्म, पेंड्रा रोड सबसे ठंडा
प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।
रायपुर का मौसम
रायपुर में आज (मंगलवार) को दिनभर बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है






