Aradhna news BalodBalodअंतर्राष्ट्रीयअपराधछत्तीसगढ़
Trending

गुरूर में अवैध भूखण्ड बिक्री की खबर निकली भ्रामक, राजस्व जांच में हुआ खुलासा

एसडीएम आर.के. सोनकर ने स्पष्ट किया—खेत तक पहुंचने के लिए बिना अनुमति मुरूम डालकर बनाया गया रास्ता, भूमि की बिक्री या अवैध प्लाटिंग की नहीं हुई पुष्टि।

 

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद, 14 जुलाई 2026

 अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुरूर श्री आरके सोनकर ने बताया कि अवैध प्लाटिंग की सूचना पर संबंधित हल्का पटवारी प.ह.नं. 21 तहसील गुरूर जिला बालोद से प्रतिवेदन लिया गया। प्रतिवेदन में हल्का पटवारी ने लेख किया है कि ग्राम गुरूर तहसील गुरूर जिला बालोद के भूमिस्वामी नाबा. आकाश कुमार पिता पालूराम पा. चाचा जगदीश साहू, नाबा. पीयूष कुमार पिता पालूराम पा. चाचा जगदीश साहू, जगदीश कुमार उर्फ जगदीश्वर कुमार के नाम पर खसरा नंबर 91/1 रकबा 0.306 हे. दर्ज है। भूमिस्वामी के द्वारा उक्त भू-खण्ड पर अवैध रूप से बिना अनुमति के मुरूम डालकर अपने खेत जाने हेतु रास्ता बनाया गया है। किसी भी प्रकार या भू-खण्ड की बिक्री नहीं किया गया है, प्रतिवेदित है। 

 

Related Articles

Back to top button