
बालोद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी परिवहन में माजदा व हाइड्रा ट्रैक्टर जब्त
काकड़कसा–दिग्वाड़ी मार्ग पर गश्त के दौरान कार्रवाई, लकड़ी से भरा वाहन और परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर पकड़ा गया, वन अपराध दर्ज








रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)
बालोद, 10 जुलाई 2026। वन विभाग की गश्ती टीम ने अवैध लकड़ी परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए राजस्व क्षेत्र ग्राम काकड़कसा से दिग्वाड़ी मार्ग पर लकड़ी से लदे एक माजदा वाहन एवं परिवहन में प्रयुक्त एक हाइड्रा ट्रैक्टर को जब्त किया।





वन विभाग के अनुसार गश्त के दौरान वाहन क्रमांक CG 04 LZ 7910 (माजदा 1109H EX2) तथा CG 07 BZ 3282 (हाइड्रा ट्रैक्टर) को संदिग्ध परिस्थितियों में अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद जब्त वाहनों एवं लकड़ी को निस्तार डिपो आमादुला में सुरक्षित रखा गया है।

मामले में संबंधित आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग ने बताया कि वन संपदा की सुरक्षा एवं अवैध कटाई तथा परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में लगातार गश्त और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है तथा ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





