Uncategorized

CG में आईपीएस के तबादले:अजय राजनांदगांव आईजी, 3 डीसीपी बने एसपी

By Dinesh chourasiya

राज्य शासन ने शुक्रवार की रात 24 आईपीएस अफसरों के तबादला आदेश जारी किए। आईजी अजय यादव को लंबे समय बाद फील्ड में वापस लाया गया है।

उन्हें राजनांदगांव आईजी की कमान सौंपी गई है जबकि केवल साढ़े पांच माह पहले ही आईजी राजनांदगांव बनाकर भेजे गए बालाजी राव को पुलिस मुख्यालय बुलवा लिया गया है।

रायपुर के तीन डीसीपी को एसपी बनाकर अलग अलग जिलों में भेजा गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट से तीन डीसीपी का तबादला कर उन्हें जिलों का एसपी बनाया गया है।

उनकी जगह फिलहाल केवल एक अधिकारी की पोस्टिंग हुई है। दो डीसीपी के पद अभी खाली हैं। माना जा रहा है कि इन दोनों पदों पर प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Related Articles

Back to top button