BSP में हुआ हादसा, ऑपरेटर घायल:ब्लास्ट फर्नेस में 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, प्रबंधन ने शुरू की जांच
By Dinesh chourasiya

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के ब्लास्ट फर्नेस में शुक्रवार बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 4:30 बजे ब्लास्ट फर्नेस के रॉ-मैटेरियल एरिया में चल रही ओवर ब्रिज क्रेन (ओबीसी)-4 का केबिन अचानक टूटकर करीब 45 से 50 फीट नीचे गिर गया।







हादसे के समय केबिन में मौजूद क्रेन ऑपरेटर रविंद्र कुमार चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक केबिन सीधे जमीन पर नहीं गिरा। नीचे आते समय वह बीच में एक स्टील बीम से टकरा गया, जिससे गिरने की रफ्तार कुछ कम हो गई। इससे और बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, केबिन के अंदर मौजूद ऑपरेटर को छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।




सेक्टर-9 अस्पताल में करवाया गया भर्ती
हादसे की आवाज सुनते ही आसपास काम कर रहे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल ऑपरेटर की मदद की। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से पहले मेन मेडिकल पोस्ट (एमएमपी-1) ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत को देखते हुए सेक्टर-9 अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना के बाद संबंधित ओवर ब्रिज क्रेन को तुरंत बंद कर दिया गया। इससे ब्लास्ट फर्नेस में आयरन ओर की सप्लाई प्रभावित हुई है और इस क्रेन से होने वाला रॉ-मैटेरियल हैंडलिंग का काम फिलहाल बंद है।
प्रबंधन ने कहा- हादसा कैसे हुए जांच करेंगे
बीएसपी प्रबंधन ने बताया कि हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। उस समय ओबीसी-4 क्रेन को ठेका कंपनी एम/एस नवीन कुमार के कर्मचारी रविंद्र कुमार चौधरी चला रहे थे।
क्रेन का केबिन गिरने के बाद भी रविंद्र कुमार खुद बाहर निकलने में कामयाब रहे। वह मदद आने तक जमीन पर बैठे रहे। बाद में कर्मचारियों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
प्रबंधन के मुताबिक, डॉक्टरों ने बताया है कि रविंद्र चौधरी की हालत फिलहाल स्थिर है। उन्हें छाती में चोट आई है और किसी अंदरूनी चोट की आशंका को देखते हुए उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
बीएसपी ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि चलती हुई क्रेन का केबिन अचानक टूटकर नीचे कैसे गिर गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएग





