भिलाई के रिसाली में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर लूट करने वाला आरोपी दबोचा गया आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तमाल मोटरसाइकिल, धारदार हथियार तथा घटना के समय पहने गए कपड़े जप्त के
By Dinesh chourasiya








दिनांक 05.07.2026 को प्रार्थी वी. कुमार, उम्र 59 वर्ष, निवासी शुभकामना हाइट्स, प्रगति नगर, रिसाली द्वारा थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 04.07.2026 को वह प्लांट ड्यूटी पर गया हुआ था। इसी दौरान घर में कार्य करने वाली गिरजा यादव ने फोन कर सूचना दी कि फ्लैट क्रमांक-109 स्थित उसके सास-ससुर के घर में एक अज्ञात व्यक्ति चेहरे पर कपड़ा बांधकर घर के भीतर घुस गया तथा बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर डरा-धमकाते हुए सोने-चांदी एवं नगदी की मांग की तथा सोने का नेकलेस लेकर फरार हो गया।
रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 436/2026 धारा 308(2), 351(3), 333, 127(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, प्रार्थी एवं गवाहों के कथन तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर विभान्शु महोबिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी सकई वायकला, पोस्ट डेकी बम्हनी बंजर, थाना बम्हनी बंजर, जिला मंडला (म.प्र.), हाल पता हॉस्पिटल सेक्टर, सड़क क्रमांक-10, ब्लॉक-2, मकान क्रमांक-09, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार तथा घटना के समय पहने गए कपड़े जप्त किए गए। आरोपी को दिनांक 06.07.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।




▪️ आरोपी का नाम :
1. विभान्शु महोबिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी सकई वायकला, पोस्ट डेकी बम्हनी बंजर, थाना बम्हनी बंजर, जिला मंडला (म.प्र.), हाल पता हॉस्पिटल सेक्टर, सड़क क्रमांक-10, ब्लॉक-2, मकान क्रमांक-09, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।




