Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending
उत्कर्ष योजना: कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा परिणाम पर दावा-आपत्ति आमंत्रित, 9 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
5 जुलाई को हुई थी प्रवेश परीक्षा, जिला वेबसाइट और विकासखंड कार्यालय में देख सकते हैं परिणाम
योगेश्वर रिपोर्टर (पत्रकार)







बालोद, 6 जुलाई। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के परिणाम पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रवेश परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी।
परीक्षा के प्रारंभिक परिणाम के संबंध में अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 तक दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।




विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम बालोद जिले की आधिकारिक वेबसाइट तथा संबंधित विकासखंड कार्यालय के माध्यम से देख सकते हैं। विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है।




