AccidentAradhna news BalodBalodUncategorizedछत्तीसगढ़राज्य
Trending

वार्ड क्रमांक पाररास 1 खैरतराई रोड पर बिजली का पोल बना दुर्घटना को न्योता, तारों से टकरा रहा पेड़-पौधा, ग्रामीणों में चिंता

क्राइम रिपोर्टर रितेश कुमार की खबर

 

 

रितेश कुमार क्राइम रिपोर्टर (पत्रकार)

बालोद 24 जून 2026|
नगर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित खैरतराई रोड पर लगा बिजली का पोल और उसके आसपास उगा पेड़-पौधा संभावित दुर्घटना को आमंत्रण देता नजर आ रहा है। पेड़ की शाखाएं बिजली के तारों से लगातार टकरा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बारिश का मौसम शुरू होने से पहले ही लोगों ने इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

 

 

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य राहगीरों का आवागमन होता है। तेज हवा या बारिश के दौरान पेड़ की शाखाएं तारों पर और अधिक दबाव डाल सकती हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट, तार टूटने या करंट फैलने जैसी गंभीर दुर्घटनाएं होने की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ की छंटाई और बिजली लाइन का रखरखाव नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग और नगर प्रशासन से मांग की है कि बरसात शुरू होने से पहले तत्काल मौके का निरीक्षण कर पेड़ की छंटाई कराई जाए तथा बिजली के पोल और तारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

जनहित में मांग:

  • बिजली के तारों से टकरा रही शाखाओं की तत्काल छंटाई की जाए।
  • बिजली के पोल और तारों का सुरक्षा निरीक्षण कराया जाए।
  • बरसात से पहले संभावित खतरे को दूर कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button