Uncategorized

CG के बतरा डैम में पलटी नाव, 3 लापता:मछली पकड़ते समय बिगड़ा बैलेंस, 6 लोग तैरकर निकले, सुबह से रेस्क्यू जारी

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित बतरा डैम में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव अचानक पलट गई। सोमवार रात हुए हादसे में 6 ग्रामीण तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि 3 ग्रामीण लापता हो गए हैं। 12 घंटे बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका है। सभी ग्राम राईं, भैयाथान और उचडिह के रहने वाले हैं। घटना करंजी चौकी क्षेत्र की है।

मौके पर पहुंची DDRF (डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम सुबह से लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि डैम में मछली पकड़ना बैन किया गया था, बावजूद इसके सभी लोग चोरी-छिपे रात 2 बजे जाल फैला रहे थे। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से हादसा हुआ।

6 बाहर निकले, तीन लापता

घटना रात 2 बजे की है। नाव पलटने के बाद 6 ग्रामीण तैरकर बाहर आ गए थे। 3 ग्रामीण बाहर नहीं निकल सके और पानी में बह गए। इनमें समय लाल और जगपाल सहित एक अन्य युवक शामिल हैं।

घटना की सूचना रात में ही रिश्तेदारों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इधर, सूचना पर करंजी पुलिस और सुबह डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लापता ग्रामीणों की तलाश की जा रही है। फिलहाल अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

मछली पालन के लिए दिए गए लीज की अवधि समाप्त हो गई है।

डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध

बताया जा रहा है कि बतरा डैम में पहले मछली पालन का ठेका दिया गया था। लीज की अवधि समाप्त होने के बाद डैम में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बावजूद ग्रामीण रात में चोरी-छिपे मछली पकड़ने गए थे।

3 लापता ग्रामीण

  1. समय लाल, निवासी ग्राम राई
  2. जगलाल,निवासी ग्राम उचडिह
  3. कंवल साय, निवासी भैयाथान

तैर कर बाहर निकलने वाले 6 लोग

  1. लालजी
  2. विजय प्रसाद
  3. वेद कुमार
  4. कामेश्वर
  5. होल्डर
  6. राजकुमार

…………………

Related Articles

Back to top button