भिलाई में पान ठेला का ताला तोड़कर सिगरेट, गुटखा, माचिस एवं कोल्ड्रिंक सहित अन्य सामान चुराए आरोपी के कब्जे से चोरी गई संपत्ति 53,000 रुपये मूल्य की बरामद की गई
By Dinesh chourasiya

प्रार्थी द्वारा थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.06.2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे वह अपने पान ठेला में ताला लगाकर घर चला गया था। दिनांक 21.06.2026 की सुबह लगभग 07:00 बजे पान ठेला पहुंचने पर देखा कि ठेला का ताला टूटा हुआ था तथा गल्ले में रखी नकदी रकम एवं दुकान में रखे सिगरेट, गुटखा, माचिस, कोल्ड्रिंक सहित अन्य सामग्री अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी।







रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 404/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक एवं एक विधि-विरुद्ध बालक मोटर सायकल से घूम-घूमकर सिगरेट, गुटखा एवं कोल्ड्रिंक बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर संदेहियों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी कार्तिक नाग उर्फ करन द्वारा अपने विधि-विरुद्ध बालक साथी के साथ मिलकर पान ठेला का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।
▪️ आरोपी का नाम :




1. कार्तिक नाग उर्फ करन, उम्र 21 वर्ष, निवासी रिसाली भाठा, मोहन किराना के पास, भिलाई, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त
1. चोरी गई नकदी रकम।
2. सिगरेट, गुटखा, माचिस एवं कोल्ड्रिंक सहित अन्य सामग्री।
3. कुल जप्त संपत्ति मूल्य लगभग 53,000 रुपये।







