Uncategorized

दुर्ग के शिवनाथ नदी में डूबने से  केरल के युवक की मौत वीकली ऑफ पर दोस्तों संग नहाने गया था, CPR के बाद भी नहीं बची जान

By Dinesh chourasiya

दुर्ग में साप्ताहिक अवकाश पर दोस्तों के साथ शिवनाथ नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई, जो कि केरल का रहना वाला था। यह घटना रसमढ़ा-पिपरछेड़ी के पास हुई।

मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम जिले के निवासी आशिन ओएस के रूप में हुई है। वह भिलाई के सुपेला स्थित इंडियन कॉफी हाउस में वेटर का काम करता था। रविवार को उसका साप्ताहिक अवकाश था।

आशिन अपने चार दोस्तों के साथ रसमढ़ा-पिपरछेड़ी क्षेत्र में शिवनाथ नदी में नहाने पहुंचा था। बताया गया है कि आशिन तैरना जानता था, इसलिए वह नदी में उतर गया, जबकि उसके अन्य साथी किनारे पर ही रहे।

गहरे पानी में डूबा युवक

नदी के जिस हिस्से में आशिन उतरा, उसे वहां की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। देखते ही देखते वह पानी में ओझल हो गया।

सीपीआर के बावजूद नहीं बची जान

उसके साथियों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। मौके पर राहत दल और एंबुलेंस पहुंची। युवक को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में उसे सीपीआर भी दिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने आशिन को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलगांव थाना क्षेत्र की अंजोरा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वह अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।

पार्थिव शरीर केरल भेजने की तैयारी

सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उसके पार्थिव शरीर को रायपुर से विमान के जरिए केरल भेजने की तैयारी की गई, ताकि अंतिम संस्कार उसके गृह नगर में किया जा सके।

Related Articles

Back to top button