भिलाई में छावनी थाने का आरक्षक नितीन सिंह ने गुंडे बदमाशों के साथ किया बर्थडे सेलिब्रेट,,SSP ने किया सस्पेंड
By Dinesh chourasiya








वीडियो 1 साल पुराना बताया जा रहा है। कॉन्स्टेबल का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल था, संदिग्ध व्यवहार पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं, शेख अब्बास खान (30) ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वह जमानत पर बाहर है। शेख अब्बास खान निगरानीशुदा बदमाश है।
कॉन्स्टेबल ने सिविल ड्रेस किया बर्थडे सेलिब्रेट




दरअसल कॉन्स्टेबल नितिन सिंह राजपूत ने सिविल ड्रेस में जिलाबदर बदमाश अब्बास का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। वीडियो में अब्बास अपने भांजे के साथ केक काटते दिखाई दे रहा है, जबकि पास में आरक्षक खड़ा नजर आ रहा है।
वीडियो में अब्बास को कॉन्स्टेबल को केक खिलाते हुए देखा जा रहा है। एक साल बाद यह वीडियो वायरल होने पर एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कॉन्स्टेबल नितिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया गया
निलंबन आदेश में कहा गया है कि थाना छावनी के आरक्षक (कांस्टेबल) नंबर 864 नितिन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वे क्षेत्र के कुछ गुंडा-बदमाश और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ केक काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पहली नजर में यह माना गया कि उन्होंने ऐसे लोगों से मेलजोल रखकर संदिग्ध व्यवहार किया है, इसलिए उन्हें तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें रक्षित केंद्र दुर्ग में अटैच किया गया है।
जानिए क्या है जिलाबदर ?
जिला बदर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस आदतन अपराधियों के खिलाफ की जाने वाली एक प्रशासनिक कार्रवाई है, जिसमें उन्हें एक निश्चित अवधि (जैसे 6 महीने) के लिए जिले से बाहर जाने का आदेश दिया जाता है। इस दौरान, वे जिला सीमा में प्रवेश नहीं कर सकते।
6 महीने के लिए किए गए जिला बदर के तहत, यदि अपराधी जिले में मिलता है, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होती है।





