Uncategorized

भिलाई में सूने मकान को निशाना बनाकर मंगलसूत्र चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा ,एक फरार 

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 12.04.2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके मकान के पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया गया है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 19/2026 धारा 296, 351(3), 115(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही आरोपी ज्ञान दास गर्ग को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ प्रार्थिया के घर में पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर मंगलसूत्र चोरी कर लिया था तथा बाद में उसे तोड़कर सोने की पत्तियां रख ली एवं शेष भाग नाले में फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर सोने की पत्तियां बरामद की गई हैं।

प्रकरण में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

▪️ आरोपी का नाम :

1. ज्ञान दास गर्ग, उम्र 31 वर्ष, निवासी शहीद वीर नारायण सिंह नगर, भिलाई, थाना छावनी, दुर्ग

2. होरी लाल सोनवानी (फरार)

▪️ जप्त

1. सोने के मंगलसूत्र की पत्तियां

—0000—

Related Articles

Back to top button