
भिलाई-निगम में 838 करोड़ का बजट पेश:सदन में अफीम का मुद्दा गूंजा, शिक्षा उपकर राशि में भ्रष्टाचार पर बहस
By Dinesh chourasiya
भिलाई नगर निगम का आज विशेष बजट सत्र चल रहा है। महापौर नीरज पाल ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए 838 करोड़ से अधिक का बजट पेश किया। सदन में अफीम का मुद्दा गूंजा। बीजेपी पार्षद पीयूष मिश्रा ने शिक्षा उपकर की राशि का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि, नियम विरुद्ध काम हुआ। आर्थिक अपराध की श्रेणी में पूरा मामला आएगा। जिस पर महापौर नीरज पाल ने जवाब दिया।







वहीं, कांग्रेस पार्षद के. जगदीश ने कहा कि, अगर भ्रष्टाचार हुआ है, तो कार्रवाई करें। बीजेपी की सरकार है। सिर्फ बोलने से नहीं होता कि भ्रष्टाचार हुआ है। आयुक्त राजीव पांडेय ने कहा कि, आगे से शिक्षा उपकर की राशि का शिक्षा के लिए ही खर्च करेंगे। 4 करोड़ के आस पास राशि मिली है। बीएसपी से इस बार 3 करोड़ रुपए भवन अनुज्ञा की राशि मिली है।
बीजेपी पार्षद पीयूष मिश्रा ने कहा कि, बजट की जानकारी सभा में नहीं रखी गई। सभी जानकारी के साथ दोबारा सभा शुरू करने की मांग की थी। जिससे सदन में गहमागहमी का माहौल बन गया। कई पार्षदों ने सभा स्थगित करने की मांग की।




वहीं, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा 4 साल के भ्रष्टाचार का हिसाब लेकर पहुंचे। उन्होंने मीना बाजार मैदान बेचने समेत कई मुद्दे उठाए। कांग्रेस पार्षद राजेश ने विधायक प्रतिनिधि से कहा कि, इस सदन का कोई नियम है या नहीं। सदन का मान सम्मान है या नहीं।




